Header Ads Widget

We’re here to help you live your healthiest, happiest life.

हेल्थ टिप्स 

1. एड़ियां फटी हों तो एड़ियों पर पैराफिन वैक्स और सरसों का तेल लगाकर रात भर छोड़ दें।
2. रोजाना नियमित रूप से योग करें। योग मांसपेशियों और लिगामेंट को मजबूत करता है, शरीर की टोनिंग करता है और दिमाग को साफ करता है।
3. कच्चे दूध का इस्तेमाल त्वचा की सफाई के लिए क्लींजर के तौर पर किया जा सकता है। इससे त्वचा मुलायम और साफ हो जाएगी।
4. प्रचुर मात्रा में साबुत अनाज, रेशायुक्त फल और सब्जियां खाएं। इससे आपको रेशे का लाभ तो मिलेगा ही, जरूरी फैटी अम्ल, विटामिन और खनिज भी मिल जाएंगे।
5. अपने आहार में ताजे फल और सब्जियों को भी शामिल करें। जहां तक संभव हो उसे छिलके सहित खाएं क्योंकि छिलके में कई लाभदायक पौष्टिक तत्व होते हैं।
6. बालों को सुखाने के लिए ब्लोअर का कम से कम इस्तेमाल करें। ब्लोअर आपके बालों के 20 प्रतिशत मास्चराइजर को सोख लेता है। इसलिए तौलिये से ही बालों को सुखाएं।
7. चेहरे पर दाग-धब्बे होने पर प्रभावित क्षेत्र में सप्ताह में दो बार 15 मिनट तक कच्चे टमाटर रगड़ें। चेहरे को धोकर मास्चराइजर लगा लें।
8. चंदन की लकड़ी और जायफल का मिश्रण बना लें। सोने से पहले इसे आंखों के चारों ओर लगा लें और सुबह धो लें। इससे आंखों के पास की महीन रेखाएं कम होंगी।
9. रूसी को कम करने के लिए एक बोतल शैम्पू में 30 एस्पिरीन मिला लें और बाल धोने के लिए उसका इस्तेमाल करें।  
10. खीरे को छिलकर कद्दूकस कर लें। उसे दबाकर उसका रस निकाल लें। इस रस को आधा चम्मच ग्लिसरीन और आधा चम्मच गुलाब जल में मिला लें। इस मिश्रण को सनबर्न वाले हिस्से पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें।   


Post a Comment

0 Comments